Saturday, May 12, 2012

Dr Tessy Thomas.....................डा टेसी थॉमस

Dr Tessy Thomas - is first woman scientist to head missile project

डा टेसी थॉमस – पहली महिला वैज्ञानिक जिन्होंने मिसाइल प्रोजेक्ट का नेतृत्व किया .

दुनिया को दिखाई है भारत ने अपनी ताकत. देश की ताकत की मिसाल अग्नि 5 मिसाइल का ओडिशा के बालासोर से परीक्षण हुआ है. 20 मिनट में अग्नि को अपने लक्ष्य तक पहुंचना था. ठीक 20 मिनट में ही अग्नि ने अपना लक्ष्य पूरा कर लिया. जिनकी देखरेख में अग्निपरीक्षा में सफल हुआ है देश मिलिए उस अग्निपुत्री से उनका नाम है टेसी थॉमस. मिसाइल महिला, अग्निपुत्री...और न जाने कितने नामों से नवाजी गई इस महिला ने एक ऐसे क्षेत्र में महिलाओं के दमखम का एहसास कराया, जहां कभी पुरुषों की तूती बोलती थी। देश की सुरक्षा को अचूक सामरिक कवच पहनाने वाली इस महिला का नाम है टेसी थॉमस.


नाम- टेसी थॉमस
बचपन-केरल के अलप्पुझा में बीता
कोझीकोड के त्रिशूर इंजीनियरिंग कॉलेज से बी.टेक
पुणे के डिफेंस इंस्टिट्यूट आॅफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से एम.टेक
पति-भार तीय नौसेना में कमोडोर
पुत्र-तेजस(मिसाइल के नाम पर पुत्र का नाम तेजस रखा)
1988 से ही अग्नि कार्यक्रम से जुड़ी हैं
2008 में अग्नि परियोजना निदेशक बनीं
अग्नि-2,3,से भी जुड़ी रहीं 
अग्नि-4 और अग्नि-5 का नेतृत्व कर रही हैं
उनकी टीम मे 20 महिलाएं हैं
उपाधियां-मिसाइल महिला, अग्निपुत्री

देश की सुरक्षा एक ऐसा क्षेत्र, जहां महिलाएं सशक्तिकरण की राह पर हैं और अपने पक्ष की मजबूत दावेदारी दिखा रही हैं। इस क्षेत्र में आखिर महिलाओं की भागीदारी को कम क्यूं आंका जाए। पिछले 20 सालों से टेसी थॉमस इस क्षेत्र में मजबूती से जुड़ी हुई हैं। रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) की वैज्ञानिक डॉ. टेसी थॉमस डीआरडीओ की एक महत्वपूर्ण परियोजना पर काम कर रही हैं। वह 1988 से अग्नि श्रृंखला के प्रक्षेपास्त्रों से जुडी हैं और अग्नि-2 और अग्नि-3 की मुख्य टीम का हिस्सा थीं। थॉमस पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की टीम में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब मैंने यहां प्रवेश किया था, तब कलाम सर प्रयोगशाला के निदेशक थे। उन्होंने ही मुझे अग्नि परियोजना दी थी। टेसी थॉमस पहली भारतीय महिला हैं, जो देश की मिसाइल प्रोजेक्ट को संभाल रही हैं। टेसी थॉमस ने इस कामयाबी को यूं ही नहीं हासिल किया, बल्कि इसके लिए उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ा। उन्हें इन कदमों पर चल कर कामयाबी मिली: 

आमतौर पर रणनीतिक हथियारों और परमाणु क्षमता वाले मिसाइल के क्षेत्र में पुरुषों का वर्चस्व रहा है। इस धारणा को तोड़कर डॉ. टेसी थॉमस ने सच कर दिखाया कि कुछ उड़ान हौसले के पंख से भी उड़ी जाती है। साल 1988 में टेसी अग्नि परियोजना से जुड़ीं और तभी से लगातार वह इस परियोजना में काम कर रही हैं। उनकी प्रेरणा से डीआरडीओ में दो सौ से ज्यादा महिलाएं कार्यरत हैं। उनमें से करीब 20 तो सीधे तौर पर उनसे जुड़ी हैं। शुरू में लोग उनसे यह कहते थे कि आप किस दुनिया में काम कर रहीं है, यहां तो केवल पुरुषों का वर्चस्व है, तब वह मुस्करा देती थीं। टेसी की मेहनत का ही नतीजा है कि आज कोई यह नहीं कह सकता कि परमाणु मिसाइल बनाने का क्षेत्र सिर्फ पुरुषों का है।

टेसी करीब तीन साल पहले ही अग्नि परियोजना की प्रमुख बनी थीं और उन्हें पहला आघात तब लगा, जब अग्नि-3 मिसाइल का परीक्षण सफल नहीं हो सका। अरबों रुपये की परियोजना का हिस्सा अग्नि-3 का परीक्षण उड़ीसा के बालासोर के पास हुआ और प्रक्षेपण के महज तीस सेकंड के भीतर ही वह समुद्र में जा गिरी। इसकी काफी आलोचना हुई, मगर टेसी और उनकी टीम ने हार नहीं मानी और कहा कि यह नाकामयाबी जरूर है, लेकिन ऐसी नहीं, जो हमारे हौसलों को तोड़ सके। उन्होंने उस विफलता की वजह रही तकनीकी त्रुटि की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली और कहा कि हम विफल नहीं हुए हैं, हम फिर कोशिश करेंगे और कामयाब होंगे। जिस परियोजना पर पूरी दुनिया की निगाहें हों, उसकी विफलता का अर्थ टेसी जानती थीं और उसकी कामयाबी का भी। अपनी मेहनत, लगन, निष्ठा और मेधा की बदौलत उन्होंने अपने लक्ष्य को पाया। 

टेसी ने कभी अपने जेहन में यह खयाल नहीं आने दिया कि वह ऐसे क्षेत्र में हैं, जहां पुरुषों का बोलबाला है। उन्होंने आगे बढ़कर अपने वैज्ञानिकों की टीम का नेतृत्व किया और टीम के मनोबल को बनाए रखा। उनके समक्ष चुनौती बहुत बड़ी थी। गोपनीय प्रोजेक्ट होने के कारण कामयाबी का श्रेय तो लगभग नहीं ही था और नाकामी का ठीकरा फोड़ने के लिए देश-विदेश का मीडिया भी तैयार खड़ा था कि कब टेसी के बहाने ही सही, भारत की रक्षा नीति पर हमला करे। मिसाइल की नाकामी भारत को उलाहना देने के लिए पर्याप्त कारण थी। टेसी ने कभी किसी आलोचना की परवाह नहीं की, उन्हें सदा अपने लक्ष्य को पाने की चिंता थी। महिलाओं के मिसाइल क्षेत्र में आने पर वह कहती हैं कि ‘साइंस हैज नो जेंडर।’ उनकी एक महत्वपूर्ण खूबी यह है कि वह अपनी टीम को कामयाबी का श्रेय देने में कभी कोई कोताही नहीं बरततीं। हाल की कामयाबी के लिए उन्होंने कहा है कि यह तो उनकी टीम की उपलब्धि है।

टेसी की दिलचस्पी बचपन से ही विज्ञान और गणित में थी। रॉकेट और मिसाइल से उनका लगाव तब बढ़ा, जब अमेरिका का अपोलो मून मिशन सफल हुआ। उन्होंने छुटपन में ही तय कर लिया था कि उन्हें आगे जाकर इंजीनियर बनना है। कोझिकोड के त्रिसूर इंजीनियरिंग कॉलेज से उन्होंने बीटेक की डिग्री ली और फिर उनका चयन पुणे के डिफेंस इंस्टिटय़ूट ऑफ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से एम टेक के लिए हो गया। डीआरडीओ के ‘गाइडेड वेपन कोर्स’ के लिए चयन होते ही अग्नि-पुत्री के तौर पर उनका सफर शुरू हुआ। उन्होंने ‘सॉलिड सिस्टम प्रोपेलेंट्स’ में विशेष दक्षता प्राप्त की। यही वह तत्व है, जो अग्नि मिसाइल में ईंधन का काम करता है।

टेसी जानती हैं कि वह जो काम कर रही हैं, वह काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन इसमें ग्लैमर या प्रसिद्धि अपेक्षाकृत कम है। गोपनीयता के कारण वह सार्वजनिक जीवन में बहुत लोगों से मिलती-जुलती नहीं हैं, मिल-जुल भी नहीं सकतीं। वह अपना ज्यादातर समय अपने काम में ही बिताती हैं। अपनी नई उपलब्धि पर भी मीडिया को जानकारी उन्होंने नहीं दी। जब अग्नि-3 परियोजना विफल हुई थी, तब भी उन्होंने मीडिया से बात नहीं की थी। उनका फलसफा साफ है कि काम खुद बोले, तो बेहतर। महत्वपूर्ण काम है।

वह जानती हैं कि सबसे बड़ा ‘शॉक एब्जॉर्वर’ अगर कोई है, तो वह परिवार ही है। डॉ. कलाम की भले ही वह शिष्या हों, लेकिन उनके उलट टेसी ने शादी की है और उनका एक बेटा है, जिसका नाम मिसाइल के नाम पर ‘तेजस’ रखा है। उनके पति भारतीय नौसेना में कमोडोर हैं। उनके पति भी बेहद व्यस्त जीवन जीते हैं और दोनों को अपनी निजी जिंदगी के लिए बहुत कम वक्त मिल पाता है। इस समस्या का हल उन्होंने यह निकाला है कि जो भी वक्त मिले, उसे क्वालिटी टाइम के रूप में बिताया जाए। टेसी थॉमस खुद मध्यवर्गीय परिवार की हैं और परिवार के मूल्यों को खूब जानती-पहचानती हैं।


Dr. Tessy Thomas 

A rare woman in a male bastion, the 48-year-old was hooked on to science and mathematics from school days, especially wonder-struck at the rocket launches from Thumba on the outskirts of Thiruvananthapuram.
Dr. Tessy Thomas (born in 1964) popularly known as 'Agni Putri', or the daughter of fire, is the Project Director for Agni-V in Defence Research and Development Organisation, Hyderabad. She is the first woman scientist to head a missile project in India.
Tessy hails from Alappuzha, Kerala and did her engineering graduation in Government Engineering College, Thrissur. after completing B.Tech from Thrissur Engineering College, Kozhikode, and an M.Tech in Guided Missile from from the Institute of Armament Technology, Pune (now known as the Defence Institute of Advanced Technology). , this 45 year old who is also tagged as India's missile woman has also worked with the missile man of India , Dr Abdul Kalam the former president of India .
Tessy was associate project director of the 3,000 km range Agni-III missile project. She was the project director for Agni IV which was successfully tested on 2011. Tessy was appointed as the Project Director for 5,000 km range Agni- V in 2009 and is based at the Advanced Systems Laboratory in Hyderabad.. The missile was successfully tested in April 2012.
She has also analysed the reason for the failure of earlier version of Agni III which brought immense help to overcome the shortcomings and successfully launch the Agni III with range of 3,500 km. She has also become the aspiration of millions of women who want to make career in this field. She is also a reflection of a changing scenario of women in India.

as per Tessy herself...

"The world of missiles opened up for me after I happened to be picked as one of 10 youngsters from around the country for a DRDO programme in 1985," Thomas told in a telephone interview, while awaiting a flight from Bhubaneswar after being the toast of the nation earlier in the day.
Right after she landed in DRDO, everything just happened, she says. And that includes a stint as faculty for guided missiles for DRDO in Pune, and having former President APJ Abdul Kalam as her director.
Her own career went ballistic, when she headed the Agni-IV team as project director for vehicles and mission, and was project director (mission) for the more sophisticated Agni V launch.
What does she have to say about a country which has women defence mission directors and, at the same time, rampant female infanticide? "Science shows no gender discrimination, and in that sense offers hope to a society where discrimination is practised.
Here in DRDO, we have a good example of a number of women scientists, who try and balance work and family," she says. Her husband Saroj Kumar Patel is a naval officer based in Mumbai, and son Tejas - named after India's light combat jet - is completing his engineering in Vellore.
Thomas would ideally like to unwind with a game of badminton and some cooking, but "that hasn't happened over the past two years", thanks to the latest editions of the Agni missile programme.
Now that Agni-V has been successfully test launched, would she care more for the trajectory of the shuttle cock? "Well, I now have my sights on the multiple independent re-entry vehicle," says the multi-tasking scientist.


Sindhutai Sapkal.................सिंधुताई सपकाल





Sindhutai Sapkal.................सिंधुताई सपकाल

Sindhutai Sapkal


Few of her awards:

* 2010 - Ahilyabai Holkar Award, given by the Government of Maharashtra to social workers in the
field of woman and child welfare [3]

* 2008 - Woman of the Year Award, given by daily Marathi newspaper Loksatta

* Sahyadri Hirkani Award (Marathi: सह्याद्रीची हिरकणी पुरस्कार)

* Rajai Award (Marathi: राजाई पुरस्कार)

* Shivlila Mahila Gourav Award (Marathi: शिवलीला महिला गौरव पुरस्कार)

सिंधुताई सपकाल


हम अक्सर शिकायत करते हैं कि अगर हमें सुविधाएं मिलती तो हम भी कुछ बन कर दिखा देते। पर अगर हम अपने आस-पास ध्यान से देखें तो हमें ऐसे अनेक लोग मिल जाएंगे, जिनके पास सुविधा नाम की कोई चीज नहीं थी, पर उन्होंने वह काम कर दिखाया जो सभी सुविधाओं को होते हुए भी हम नहीं कर पाते हैं। ऐसा ही एक नाम है सिंधुताई सपकाल का।

पूर्वी महाराष्ट्र के नवरगांव के गरीब चरवाहा परिवार में जन्मी 62 वर्षीय सिंधुताई सपकाल ने सिर्फ कक्षा चार तक ही शिक्षा प्राप्त की है। सिंधुताई को प्यार से सभी माई कह कर बुलाते हैं। सिंधुताई से माई तक का यह सफर कांटों भरा था। उस समय की परंम्परा के अनुसार सिंधुताई का विवाह 9 वर्ष की अल्प आयु में 30 वर्ष के युवक के साथ कर दिया गया था। सिंधुताई को पढ़ने का बहुत शौक था। इसलिए जिस पेपर में पति सामान लपेट कर घर लाते, सामान रखने के बाद वह उसे पढ़ने लगती। पति को उनकी यह बात कभी अच्छी नहीं लगती थी, इसलिए अक्सर उन्हें इस अपराध के लिए पति के हाथों पिटाई सहनी पड़ती। सिंधुताई कहती है कि ऐसा इसलिए होता था क्योंकि पति को लगता था कि इस तरह मैं उन्हें नीचा दिखाना चाहती हूं, जबकि ऐसा था नहीं, मैं सिर्फ और सिर्फ पढ़ना चाहती थी बस!

तीन बेटों को जन्म देने के उपरांत चौथी बार जब वे गर्भवती हुई तो पति ने उन्हें छोड़ दिया। इसलिए चौथे बच्चे का जन्म जो बेटी थी एक गौशाला में हुआ। जहां उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था इसलिए पास पड़े पत्थर से गर्भनाल काटना पड़ा। मां ने जब बेटी के बारे में सुना तो वे उसे और उसकी नवजात बेटी को अपने साथ ले गई। लेकिन उनके पास भी इतने साधन नहीं थे कि वे अपनी बेटी और नवासी का पालन-पोषण कर पातीं। अपनी जीविका चलाने के लिए सिंधुताई सड़कों, रेलवे प्लेटफार्म और गाड़ियों में गाना गाकर भीख मांगती थीं। अपनी परिस्थितियों से तंग आकर उन्होंने दो बार आत्महत्या का भी प्रयास किया। पहली बार असफल रही। दूसरी बार जब वे आत्महत्या करने जा रही थी बेटी की रोने की आवाज ने उनके बढ़ते कदमों को रोक दिया और यही वह पल था जिसने उनकी पूरी सोच को बदल दिया तथा जीने का एक उद्देश्य भी दे दिया। उन्होंने निश्चय किया कि उन्हें न सिर्फ अपनी बेटी ममता के लिए बल्कि उस जैसे अनेक बच्चों के लिए जीना है, जिन्हें समाज अपनाने को तैयार नहीं है।

पिछले तीस सालों में सिंधु ताई 1000 से ज्यादा अनाथ और अनचाहे बच्चों का पालन-पोषण बहुत ही संघर्ष पूर्ण जीवन जीते हुए किया है। इसके लिए उन्होंने वह सब कुछ किया जो वह अपनी बेटी को पालने के लिए करती थी। कई ऐसे मौके भी आए जब अपने बच्चों का पेट पालने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं होते थे, तब छोटे बच्चों के दूध में पानी मिला देती थी और बड़े बच्चों के खाने में सब्जियों की कटौती होती थी।

सिंधुताई के इतने बड़े परिवार को चलाने के लिए कोई व्यवसायिक प्रबंधन कार्य नहीं करता बल्कि उन्ही के परिवार के तीस बच्चे जिनकी उम्र तीस वर्ष या उससे थोड़ी ज्यादा है इसे चलाने में माई की मदद करते हैं। 

अन्नत महादेवन की फिल्म मी सिंधुताई सपकाल ने अचानक उन्हें पूरी दुनिया में लोकप्रिय बना दिया है। आज वे लोगों की प्रेरणा स्त्रोत बन गई है। देश-विदेश में लोग उन्हें भाषण देने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। उनके भाषण जीवन को प्रेरणा देने वाले गानों से भरे होते हैं। वे कहती है कि भाषण दिए बिना राशन नहीं मिलता। वे अपने हर भाषण में अपने बच्चों के घर और राशन के लिए अनुदान मांगती हैं। 

Sindhutai Sapkal

She has nurtured more than 1000s of orphaned children and transformed them into doctors, engineers, lawyers and well educated people. She has taken on a dreaded mission that most would not dream ,if they were in abject poverty, hungry, beaten & abandoned by her husband when pregnant and absolutely destitute…

She is none other than Sindhutai Sapkal & also known as Mother of Orphans is an Indian social worker and social activist known particularly for her work for raising orphan children. She loves being called ‘Mai’.
Her nickname was ‘Chindi’ meaning ‘torn cloth’ in Marathi. She was named thus as an unwanted child. Her father, Abhiman Sathe was an illiterate cowherd in Pimpri who was keen on educating her, much against his wife's wishes. So every day on the pretext of sending her out to graze the cattle, he would pack her off to the village school. She could only attend school until 4th grade. She was brought up in abject poverty. "There was no money to buy a slate," recalls Sindhu. "I practiced the alphabet on thick, palm-sized leaves of the bharadi tree, using its thorns to write." 

Marriage at the age of 10 put an end to her education. The groom, Shrihari Sapkal, alias Harbaji, was 30. "I was told there are only two processions in a woman's life. Once when she gets married and the other when she dies. Imagine my state of mind when they took me in procession to my husband's home in Navargaon forest in Wardha," says Sindhu tai. In course of time, she bore three sons.

Sindhu tai created a sensation in Navargaon in 1972 when she demanded that the forest department pay the village women for the cow dung they collected. The department used to auction the dung to landlords and pocket the cash. "We won the fight," says Sindhu tai.The taste of success was sweet, but it broke up her family. She claims that an annoyed landlord, Damdaji Asatkar, spread the rumour that the child she was carrying was his. "My husband decided to abandon me," says Sindhu tai. She was beaten up and dumped in a cow shed, where her daughter, Mamata, was born. "It was October 14, 1973," Sindhu tai intones. "I cut the umbilical cord with a sharp-edged stone lying nearby."

She later sought shelter at her parental home, but her mother did not accept her and instead told her to go and die on the railway line. Sindhu tai wandered from town to town, singing and begging near temples. In Faijpur, Jalgaon district, she left Mamata in the care of a temple priest's family while she moved around singing bhajans. "Those were the days of soul-searching. I began feeling I must do something for those suffering like me." she said.

Then one day as she was begging for bhakri(bajra roti) to feed herself and her 2 year old daughter and wandering in the scorching sun for long, she was so exhausted that she almost decided to commit suicide with her 2 yr old tied to her stomach. She was standing under a tree and suddenly its stem caught her attention; she noticed that it was badly axed but it was still giving her shade. She almost screamed ‘No I will not die.’ She hit upon a plan to take care of orphaned less privileged children of Adivasis.

The idea was just taking root when she found herself in Chikhaldara. A section of the Melghat jungles on the border of Maharashtra and Madhya Pradesh had been earmarked for a tiger project. It meant people from 84 villages would have to be evacuated. "I reached there on a very dramatic day," says Sindhu. A project officer impounded 132 cows of the Adivasi villagers of Koha. "For three days he did not free them; one cow died. The Adivasis stood looking at their cows helplessly. That day I decided to take up their cause." Adivasis are primitive tribal groups which live in utter poverty, have low levels of literacy and health and are a result of severe feud since 18th century. 

Sindhu tai fought for the rehabilitation of the 84 villages. In the course of her agitation, she met Chhedilal Gupta, the then minister of forests. He agreed that the villagers ought not to be displaced before the government had made appropriate arrangements at alternative sites. When Prime Minister Indira Gandhi arrived to inaugurate the tiger project, Sindhu tai showed her photographs of an Adivasi who had lost his eyes to a wild bear. "I told her that the forest department paid compensation if a cow or a hen was killed by a wild animal, so why not a human being? She immediately ordered compensation."

Those things made people look at her with admiration.
Soon she realized the plight of orphaned and abandoned Adivasi children. Initially she took care of the children in return for some meager food. Looking after them was a source of livelihood. It didn't take long for it to become the mission of her life. She later donated her biological child to the trust Shrimant Dagdu sheth halwai, Pune, only to eliminate the feeling of partiality between her daughter and the adopted ones. 

Many of the children that she adopted are well educated lawyers and doctors, and some including her biological daughter are running their independent orphanages. One of her child is doing PHD on her life. Till date she is honored by 272 awards. She used all that money to buy land to make home for her orphan children. She has started construction and still looking for more help from the world.

‘Oh God, teach us how to laugh; but let us not forget that we had also cried once upon a time.' 

These words are etched on the wall behind Sindhu tai's chair at the Sanmati Bal Niketan, Hadapsar, Pune.

Beginning with her first ashram at Chikhaldara in Amravati district, Sindhu Tai went on to set up five homes.

A home for destitute women, The Nadarmai Mahila Adhar Kendra, functions out of the same building that houses orphans at Chikhaldara. Her homes survive on donations and grants, and she unabashedly begs in village after village to put whatever they can into a cloth she spreads out on a table after her speech.
Today Sindhu tai proudly states that she has 36 daughters-in-law and 177 sons-in-law. Most of her children are well placed in life. Sham Randive is a lecturer in history at Mhasvad in Satara district. Seema Kokare is an Ayurvedic doctor and settled in Aurangabad. The list goes on. But at 61, Sindhu tai says she still has plenty more to accomplish. "Let me tell you I am not Devaki who gave birth to Lord Krishna, I am just trying to be a perfect Yashoda."

This mother's ability to work is just amazing. She can work tirelessly for 8-10 days at a stretch. There have been times when she has travelled throughout the fortnight, came home for a while and then set out again. She is ever willing to respond to a plea for help from an orphan or a destitute. She refuses to take any rest saying she cannot afford to till every institution she started becomes self-sufficient.

बीबी प्रकाश कौर ,,,,,,,,,,, Bibi Parkash Kaur



बीबी प्रकाश कौर - Bibi Parkash Kaur


कन्या भ्रूण हत्या के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पंजाब में प्रकाश कौर 60 परित्यक्ता लड़कियों के लिए एक माँ सामान है। वह उन्हें एक जीवन देने के लिए उत्सुक रहती है ; जिनके लिए उनके अपने माता पिता उनकी मौत की कामना करते है |


उन अवांछित लावारिस या अनाथ बच्चियाँ जो सड़क के किनारे , बहते पानी में , कचरे के ढेर में या पालना घर के बाहर आधी रात के दौरान छोड़ दी जाती है जिनकि जिम्मेदारी निभाने से समाज बचता रहता है | 



ऐसी बच्चियों को जीवन देने का बाद उनको समाज में पुनर्स्थापित करना भी एक बहुत ही मुश्किल और चुनौती पूर्ण भरा काम है | जिसके लिए एक बड़े पैमाने पर, सामाजिक प्रयास की आवश्यकता है। इस काम का बीड़ा कुछ लोग ही उठा पाते उनमे एक नाम हैं बीबी प्रकश कौर , जो खुद अनाथ होने का दंश झेल चुकी हैं। वह जालंधर के ही एक होम में पली थी। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि वह खुद भी अनाथ लड़कियों के लिए ‘ यूनिक होम ‘ बनाएंगी। 



सादे सफ़ेद सलवार कमीज और एक साधाहरण सी चप्पल पहने बीबी प्रकाश कौर इन बच्चियों की सेवा के लिए हरदम तैयार रहती हैं | उन्होंने खुद अविवाहित रहते हुए अपना पूरा जीवन इन बच्चियों के लिए ही समर्पित कर दिया हैं | शुरुआत में यूनिक होम चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी के मॉडल हाऊस स्थित एक कमरे में चलाती थी, जिसके बाद लोगों की सहायता मिली और इसे छोटे से होम के साथ जिसे बाद में फंड मिलने पर नकोदर रोड पर भी यूनिक होम बना दिया। अब इसमें 58 लड़कियों को पनाह दे रखी है, जिन्हें बेदर्द मां बाप ने सड़कों पर मरने के लिए फैंक दिया था। यहीं की बच्ची ममता के नाम पर कनाडा में ममता होम चलाया जा रहा है। आज सब बच्चिय उन्हें ‘माँ ‘ कह कर बुलाती हैं क्योकि इस संस्था के पीछे मुख्य आत्मा बीबी प्रकाश कौर ही है जिनकी ममता की छावं के नीचे यह बच्चिया पलती हैं |



इन बच्चियों की यहाँ सभी बुनियादी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की जाती हैं और उस के साथ-साथ एक प्यार भरा वातावरण दिया जाता है और उनको उचित शिक्षा भी प्रदान की जाती है और यह शिक्षा उन्हें उन्ही विधालयो में दिलवाई जाती हैं जिसमे समाज के बाकि बच्चे पढते हैं | हर नए बच्चे के आगमन पर इस यूनिक घर में जश्न का माहोल होता हैं ठीक उसी तरह जैसे किसी भी परिवार में परिवार के नए सदस्य के आगमन पर होता हैं | लड़कियों को एक धर्म के नाम की जगह हर धर्म के नाम दिए जाते हैं जैसे उन्हें सिख, हिंदू, मुस्लिम और ईसाई जिस से कि उनको धर्म के बारे में भी जानकारी रहे । एक वर्ष में एक बार, अप्रैल 24 पर वे सब अपने जन्मदिन मनाते हैं। इन लड़कियों की गोद देने की अनुमति नहीं है। कई लड़कियों के उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कॉलेज भी जाती हैं और कुछ शादी कर अपने हर चली जाती हैं । बीवी प्रकाश कौर यह हमेशा ध्यान रखती हैं कि उनकी बच्चिया जहा भी रहे अच्छी तरह से रहे हैं | उन्हें यहाँ इतना अच्छा माहोल मिलता है कि उनमे से कुछ लड़किया समाज में पूरी तरह स्थापित होने के बाद भी यहाँ वापिस आकर उन बच्चियों के लिए काम भी करती हैं जो अब उस घर में नई-२ आई हैं | 



प्रकाश कौर, जो आज बहुत सरे बच्चो की नानी भी हैं...गर्व से कहती है कि – आज यह मेरा मानना है कि यह केवल माता ही है जो अपने बच्चो को मानवता और प्रेम का पाठ पढ़ा कर इस समाज को बचा सकती हैं. वो आगे कहती हैं जरूरी नहीं कि "हम कुछ गंभीर और अलग सीखे इस समाज को चलाने के लिए , सिर्फ प्यार सबको कैसे सामान रूप से मिले इसको जानने की जरूरत हैं| आज अगर उनसे कोई उनकी इस सेवा के बारे में पूछता हैं तो वो कहती हैं कि मै तो एक आम इंसान हूँ और सरलता से आगे कहती हैं ऊपर वाला जो मेरे से करवा रहा हैं उसका आदेश मान कर मै कर रही हूँ .|





Bibi Parkash Kaur, 

The founder and the spirit of Unique Home, the “mamma” of 60 girls, whom she refuses to call ‘adopted’. For her, they are the lord’s blessings. Dressed in a worn-off white salwar kameez, with simplest chappals in foot, she manages to avoid answering questions on her noble deeds and refuses any credit, each time. “It’s never me. It’s only my almighty who takes care of his own children through me. It may seem to a man that he alone is the doer, but the Power which makes him work is the ultimate. Man has nothing in his hand”, remarks the lady in white, who didn’t marry to provide life to the girls, considered dead by their parents.



Bhai Ghanayya Ji Charitable Trust was established on May 17th 1993 and runs Unique Home with an aim “Moral, Social, Cultural and Economic uplift of orphan children without any distinction of Caste, Creed and Religion”. 



The home is run by Bibi Prakash Kaur Ji who works selflessly to provide these young girls with a warm and loving environment in addition to basic daily necessities and a proper education.



Abandoned girls are typically left in a hatch that is attached to the home. Upon the arrival of every new child, the entire house rejoices at the addition of a family member. Girls are given Sikh, Hindu, Muslim and Christian names, faith has no restrictions at Unique Home. Once a year, on April 24th they all celebrate their birthday. Bibi Prakash does not allow adoption of these girls for the fear that they will be solicited or abused. 



The main spirit behind this institution is Bibi Prakaash Kaur, whose aim is to rehabilitate those people whom society has disowned. 

Many of the girls go on to attend college and get married. Bibi Prakash Kaur continues to be involved in their lives to ensure that they are treated well. Some of the women return to provide care for the next generation of girls at Unique home. 



The lady has contributed immensely to the society. She also received 'heroes of India, 2011' an award by CNN-IBN, besides many national level recognitions for her noble deed of founding and managing a Unique Home for girls in Jalandhar.



In Punjab, there are those who don’t let the girl child take birth, some, who throw or dump her out once she is born, and then there are many those who though bring her up, but only to give her a life, devoid of her rights and freedom. Girls are surely getting good education today, but according to Bibi, it’s worthless if they are still made to feel to be of inferior gender in the family environment. Even when many of them have proven themselves in different fields, it has not influenced the tendency of Punjabis to long for sons. She calls upon the people of Punjab to actually follow the teachings of the Gurus and stop discriminating.

“They are disturbing the nature’s balance by killing daughters. Man has acquired animal flair due to this. Child abuses, rapes, harassment all are consequences of depleting ethical character. The only way things can be made better is by strengthening moralities, right from the young age, through school and college education”. She firmly supports the need for a compulsory subject of moral values, with quality teachings of verses from scriptures of all religions. This would ensure an enlightened generation. 



She even pleads media and TV industry to spread patriotism and value based entertainment for budding minds.



A proud nani of grandchildren of some of her married daughters, Parkash Kaur, believes it is only the mothers who can save the society, by nurturing their children with ‘love of humanity’—the words she fondly propagates. “We need not learn anything grave and different, just, how to love humanity, equally.”



A social worker, dutiful soul, innocently modest, whatever was said to define her, seemed a bit small in front of her divine persona. Aged but face afresh with zeal. Commonest attire but thoughts ahead of times. Tough but epitome of compassion and love, here was a woman who showed the world what a woman could do for women – creating a better world.


Chetna sinha,,,,,,,,,,,,चेतना सिन्हा







Chetna sinha- चेतना सिन्हा




Recipient of the 13th IMC - Ladies’ Wing Jankidevi Bajaj Puraskar - 2005 for Rural Entrepreneurship


भारत की पिछली यात्रा में बराक ओबामा को कई लोगों ने प्रभावित किया. दिलचस्प की बात यह है कि वापस जाने के बाद भी वे उनलोगों को नहीं भूल सके हैं और उनसे सम्पर्क करते हैं. ऐसी ही एक महिला है चेतना सिन्हा जो महाराष्ट्र के सतारा जिले में गरीब महिलाओं के लिए प्रेरणा और अशा के स्रोत बन गई हैं.
श्रीमती सिन्हा एक सहकारी बैंक - ’मान देशी महिला सहकारी बैंक’ – चलाती है जो महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए है. यह 1997 में स्थापित हुआ और तब से सूक्ष्म वित्त में अग्रणी रहा है.
अब अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय संबंधों की अवर सचिव लाएल ब्रेनार्ड इस बैंक की यात्रा करने वाली हैं जो वहां सूक्ष्म वित्तपोषण के गुर सीखेंगी. एक अनुवर्ती के रूप में, जाहिर है, ओबामा ने उन्हें भारत में ग्रामीण व्यापार मॉडल का अध्ययन के लिए भेजा है.
इस बैंक में एक लाख से अधिक ग्राहक हैं. बैंक महिलाओं के लिए समूह-ऋण, बचत, बीमा और पेंशन की योजनायें चलाता है. श्री ब्रेनार्ड विशेष रूप से बैंक द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए मोबाइल बिजनेस स्कूल (MBSRW) शुरू करने की पहल देखने के लिए गये हैं.

अब कुछ चेतना सिन्हा की सक्शियत के बारे में...
चेतना गाला सिन्हा.... जिसने न सिर्फ ग्रामीण महिलाओं को जागृत किया बल्कि उन्हें जीने का नया आयाम भी दिया। उन्होंने महाराष्ट के सतारा जिले की ग्रामीण महिलाओं को अपने दम पर इस मुकाम तक पहुंचाया कि आज जिसकी बदौलत तकरीबन सवा लाख से भी ज्यादा ग्रामीण महिलाएं अपनी रोजी-रोटी कमा रही हैं। उन्होंने महाराष्ट के सतारा जिले के मसवाड गांव में स्वयंसेवी ग्रामीण महिलाओं की मदद से 1997 में एक ऐसे बैंक की शुरूआत की।

जिसका उद्देश्य उस गांव की अनपढ़ महिलाओं को आर्थिक मदद व बचत के लिए प्रेरित करना था।

चेतना सिन्हा उच्च शिक्षा प्राप्त लेकिन जमीन से जुड़ी हुई महिला हैं। एक अर्थशास्त्री, एक किसान, एक समाजशास्त्री इन सभी विशेषणों पर चेतना खरी उतरती हैं। भारतीय ग्रामीण क्षेत्रों के कई पिछड़े और सूखा प्रभावित इलाकों में इन्होंने जिस लगन और मेहनत से सामाजिक बदलाव लाया वह सराहनीय है। मनदेशी महिला सहकारी लिमिटेड, एक माइक्रो एंटरप्राइज डेवलपमेंट बैंक की संस्थापक और अध्यक्ष चेतना गाला सिन्हा ने ग्रामीण महिलाओं के लिए जो विकासात्मक कदम उठाए हैं, उसके लिए उन्हें भारतीय सरकार और विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं की ओर से सम्मानित भी किया गया। चेतना जी ने मनदेशी फाउंडेशन, जो कि एक गैर सरकारी संस्थान है, की स्थापना भी की।

चेतना जी का जन्म मुंबई में हुआ। वह मुंबई में ही पली बढ़ी और वहीं शिक्षा दीक्षा भी प्राप्त की। चेतना ने मुंबई विश्वविद्यालय से साल 1982 में अर्थशास्त्र और वाणिज्य में मास्टर ऑफ आर्ट्स किया। और साल 2002 में वह येल वल्र्ड फैलो भी रहीं। उसके बाद वे अपने छात्र जीवन से ही कई सामाजिक आंदोलनों में हिस्सा लेने लगीं। इसी दौरान वे जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से जुड़ी। इस आंदोलन में उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस आंदोलन में उन्होंने सीखा कि समाज में बदलाव किस तरह लाया जाता है? इस बदलाव के लिए लोगों को एक साथ किस तरह जोड़ा जाता है? उनमें कैसे एकजुटता पैदा की जाती है? यह सब सीखते-सीखते वह यह धारणा बना चुकी थी कि एक दिन वह भी ऐसा ही कोई कार्य अवश्य शुरू करेंगी जिससे समाज में बदलाव लाया जा सके और ग्रामीण महिलाओं की मदद की जा सके। इसी दौरान उनकी भेंट किसान आंदोलन से जुड़े विजय सिन्हा जी से हुई, जिसकी बदौलत वह किसान आंदोलन से भी जुड़ सकी। विजय जी संपर्क में आकर वह उनसे इतनी प्रभावित हुईं कि उन्हें अपना जीवन साथी बनाने का फैसला तक कर डाला। विजय एक किसान परिवार से संबंध रखते थे और इस वजह से दोनों में काफी असमानताएं थी। सबसे बड़ी असमानता तो उनकी जाति थी। इन सभी असमानताओं को चेतना जी ने चुनौती मानकर स्वीकार किया और जिंदगी की कठिनाइयों का डटकर मुकाबला किया।

इसी दौरान चेतना ने न जाने जीवन के कितने ही उतार चढ़ावों को देखा। किसान आंदोलन में थी तब उन्होंने महसूस किया कि कृषि क्षेत्र के हालात काफी गंभीर थे, कोई भी व्यक्ति खेती में निवेश करना नहीं चाहता था। इसी आंदोलन के दौरान उन्होंने ग्रामीण कृषक महिलाओं की भी स्थिति देखी और उनकी मेहनत को भी देखा।

तभी उनको अपनी उस समाज में बदलाव लाने की धारणा को हवा देने का मौका मिल गया। एक बार साल 1987 में वे अपने पति के साथ 2 टन प्याज की बिक्री के लिए मसवाड से कोलापुर गई। बिक्री के लिए प्याज की यह मात्रा उस भाड़े से भी कम थी, जो उन्हें इस दौरान देना था। यहीं से उनके मन में यह विचार आया कि 'क्यों न एक ऐसी क्रेडिट को-ओपरेटिव बैंक सोसायटी खड़ी की जाए, जो इन ग्रामीण किसानों की छोटी छोटी बचतों को इकट्ठा कर उन्हीं के लिए निवेशित की जाए। और जिससे उनकी रोजगारी की समस्या भी हल हो सके।

वर्ष 1991-1994 के दौरान उन्होंने यह महसूस किया कि महिलाएं ज्यादा बेहतर मनी मैनेजमेंट कर सकती हैं। तभी उन्होंने महिलाओं के लिए कुछ ऐसा करने की ठानी, जो उन महिलाओं को अर्थिक स्थिरता प्रदान कर सके। तब उन्होंने एक महिला बैंक शुरू किया, जिसके लिए उन्होंने एकदम नए सिरे से कार्य शुरू किया। इस सोसायटी के लिए जो सदस्य चयनित किए जा रहे थे, वे वही ग्रामीण अनपढ़ महिलाएं थी, जिनके लिए यह बैंक खड़ा किया जाना था। इस बैंक के लिए लिखित प्रपोजल तैयार किया गया। नियम के मुताबिक बैंक शुरू करने के लिए 5 लाख रूपये की जरूरत थी। यह बहुत बड़ी राशि थी, लेकिन सदस्य काफी होने की एवज में सभी ने 25-25 रूपये के योगदान से आखिरकार कुल 6 लाख एकत्रित हो गए। जब सीजीआई और आरबीआई को इस बैंक के लाइसेंस के लिए आवेदन भेजा गया तो अधिकारियों ने यह कहते हुए आवेदन ठुकरा दिया कि उस बैंक को कैसे रजिस्टर किया जा सकता है, जिसके सदस्यों को पढऩा लिखना तक नहीं आता, तो वे कैसे वित्तीय मामलों को संभाल सकती हैं।

इसके बाद चेतना जी ने मन बनाया कि इन महिलाओं को पढ़ाया लिखा कर इस काबिल बनाया जाए कि वे इस सोसायटी का कार्यभार संभाल सकें। ऐसा करने के बाद चेतना जी फिर एक बार प्रपोजल लेकर कार्यालय पहुंची। इस बार प्रपोजल की मंजूरी के लिए कुछ ग्रामीण महिलाओं को साथ लेती गई। वहां फिर वही समस्या पैदा हुई तो उन महिलाओं ने कुछ आंकड़ों की गणना के लिए उन अधिकारियों को चुनौती दी और उनसे पहले हिसाब करके दिखा दिया और उन अधिकारियों के सामने पूरे आत्मविश्वास से कहा, 'साहब हमें मौका नहीं मिला पढऩे का, इसलिए हम अनपढ़ हैं, नहीं तो पढऩा तो हम भी चाहते थे। और आज जब मौका मिला है, तो हम पढ़-लिख भी सकते हैं और अपने कार्य भी भलीभांति कर सकते हैं।' उस समय अधिकारी पद पर आरबीआई के श्रीमान परमार और सीजीआई के दिनेश ओवरकर थे। महिलाओं की बात सुनकर प्रपोजल को अगस्त 1997 में स्वीकृति मिल गई। इस सोसायटी को नाम दिया गया मनदेशी ग्रुप। आज यह बैंक सवा लाख से भी ज्यादा सदस्यों के साथ काम कर रहा है और महाराष्ट के सात जिलों में अपनी पकड़ बना चुका है। महाराष्ट के अलावा मनदेशी ग्रुप कर्नाटक में भी पैर पसार चुका है और अब झारखंड और कश्मीर के लिए भी काम चल रहा है।

काम को बढ़ता देख चेतना जी ने साल 2006 में एक बिजनेस स्कूल भी शुरू किया, जिसके लिए पहले 15 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया और अब यही महिलाऐं अन्य महिलाओं को उनके रोजगार आदि के लिए प्रशिक्षण देती हैं। यहां पेपर कप, मिल्क प्रोडक्शन, कंप्यूटर ट्रेनिंग, वेंडरिंग, टेलरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। मनदेशी नाम के पीछे क्या उद्देश्य है, यह पूछने पर चेतना जी कहती हैं, 'मन मसवाड की एक नदी का नाम है, जो हमेशा सूखी रहती है। मन का मराठी में मतलब है रेत और देशी का मतलब है स्थानीय।'

SMT. CHETNA GALA SINHA 
Recipient of the 13th IMC - Ladies’ Wing Jankidevi Bajaj Puraskar - 2005 for Rural Entrepreneurship

Chetna Gala Sinha is an Indian social entrepreneur. She is empowering women in drought prone areas of rural India by inculcating entrepreneurial skills and providing them access to land and other means of production.
Born in Mumbai, she earned her Masters degree in Commerce and Economics from Mumbai University in 1982.
Chetna Gala Sinha was a leader in the Jayprakash Narayan student activist movement at the end of the 1970s, which fought for the democratic and basic human rights of the rural and marginalized communities during the Indira Gandhi’s Emergency.
Ms. Chetna Sinha strongly believes that empowering rural women contributes to improving their own lives and well being of their families and the community. Following her belief, Ms. Chetna Sinha, formed the Mann Deshi Mahila Sahakari Bank Ltd. Mhaswad, in Satara district of Maharashtra. It is India’s first rural financial institution to receive a co-operative license from the Reserve Bank of India.
Smt. Sinha has been successful in introducing this new concept to develop a culture of micro-entrepreneurship among women in the inaccessible, drought-prone areas of Maharashtra. She has significantly contributed to bring in a revolution amongst rural women by providing them the tools necessary for achieving financial independence and self-sufficiency.
The bank was set up in 1997 and is run by women, for women. This undertaking, in addition to offering financial assistance, also invests in developing rural infrastructure and asset-building; floats projects to rejuvenate local traditional skills; offers training for skill upgradation and rebuilds women’s linkages with new markets.
With an objective to promote the right of women to own property, Mann Deshi Bank succeeded in convincing the Revenue Department of Maharashtra to include women’s names on stamp papers which are required in transactions of immovable properties, since 2004.
In addition to the bank, the Mann Deshi Mahila umbrella involves operations of two other organizations Mann Vikas Samajik Sanstha and Mann Deshi Mahila Bachat Gat Federation. The Sanstha provides students scholarships, vocational skills training and conducts health education camps. The Federation is a non-profit association aims at developing and empowering rural women entrepreneurs and currently caters to more than 300 self-help groups. These comprise of self employed women who are vegetable vendors, milk sellers and weavers.
Smt. Sinha, 47 and a mother of three sons, born in Mumbai, has earned her master’s degree in Commerce and Economics from Mumbai University in 1982. Her work and contribution has also gained recognition and acclaim internationally. Various organizations and financial institutes have extended their support and co-operation towards Smt. Sinha’s commendable projects and activities.

Saturday, October 29, 2011

Dr Vandana Shiva............डा वंदना शिवा



Dr Vandana Shiva (b. November 5, 1952)

philosopher, environmental activist, and eco feminist. authored more than 20 books and over 500 papers

डा वंदना शिवा (जन्म. 5 नवंबर 1952)
एक दार्शनिक, पर्यावरण कार्यकर्ता, पर्यावरण संबंधी नारी अधिकारवादी एवं कई पुस्तकों की लेखिका
वंदना शिवा पर्यावरण के लिए किसी भी मंच पर लडाई लडने में सबसे पहले नाम आता है डॉ. वंदना शिवा का। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवाज बुलंद की है। इंटरनेशनल फोरम आन ग्लोबलाइजेशन की सदस्य वंदना शिवा ने 1984 में केंद्र सरकार की हरित क्रांति का भी विरोध किया था, क्योंकि उन्होंने हरित क्रांति के पीछे रासायनिक खादों के भयानक इस्तेमाल की तैयारी सूंघ रखी थी।
उनके ही शब्दों में.….मैंने जब 1984 में हरित क्रांति का विरोध शुरू किया था तो इसके पीछे एक मकसद था। कहा जाताथा कि पंजाब में हरित क्रांति से खुशहाली आएगी। चीन में लाल क्रांति हुई लेकिन भारतमें बीजों के द्वारा होगी क्रांति। कहा गया कि हरित क्रांति से किसान संपन्न होंगे।संपन्न किसान कभी हथियार नहीं उठाएंगें। लेकिन 80 के दशक में तो बंदूक ही बंदूक थी।पंजाब में खालिस्तान बनने लग गया था।
हरित क्रांति अनाज उगाने की क्रांतिनहीं बल्कि रासायन बेचने की क्रांति थी। रासायनिक उत्पादों के बाजार बनाने के चक्कर में आपने अपनी फसलों को गायब कर दिया। इस देश में कमी किस चीज की है? इस देश मेंप्रोटीन की कमी है। इस देश में तेल की कमी है। जबकि हरित क्रांति के नाम परतिलहन और दलहन ही गायब कर दिए गए। जो बदलाव हुआ उसमें यहतय हो गया कि आप मिश्रित खेती की जगह पर अकेला गेहूं और चावल उगाओगे। जबकि यदि आपउतना जमीन और पानी गेंहू और चावल के उत्पादन पर लगा देते तो यहां के किसान बिनाकिसी नए बीज के उतना गेंहू चावल उगा लेते। हमारे पुराने बीजों इतने क्षमता वाले थे।फिर उसी हरित क्रांति और रासायनिक खेती की वजह से किसानों के खर्च बढ़ गए। परपहले उस खर्च को सब्सिडी के नाम पर छिपाया गया। जब धीरे धीरे सब्सिडी हटायी जानेलगी तब किसानों को इसकी असलियत का पता चला। पंजाब के किसानों को यह लगने लगा है किवह खर्च ज्यादा करते हैं और तुलना में मिलता कम है।
किसान क्या उगाएगा यह भी वह तय नहीं कर पा रहा है। यह दिल्ली और वाशिंगटन में बैठी सरकारें तय कर रही हैं। तभी वहां 80 के दशक में आतंकवाद शुरू हुआ। 90 के दशक में वही संकट और भी गहरा होता चलागया। अब किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हैं। यह कोई खाद्य सुरक्षा का रास्ता है? यहतो किसानों को खत्म करने का रास्ता है।
उनके अनुसार..हमारा उत्पादन कम नहीं है।  हमारा उत्पादन अमरीका से कहीं ज्यादा है। अमरीका कीआबादी ही कितनी है। फिर हम अकेले सोयाबीन और मक्का नहीं उगा रहे हैं। हमें मिश्रितफसलें उगानी होती है। यदि आप पूरी विविधता का उत्पादन देखेंगे तो आज भी भारत का उत्पादन अमरीका से ज्यादा है। अमरीका में उत्पादन की व्यवस्था निगेटिव अर्थव्यवस्था है। वहां दस कैलोरी खर्च करके एककैलोरी पैदा करते हैं। उनकी औद्योगिक अर्थव्यवस्था का आधार सस्ते पेट्रोलियम पर टिका था। सस्ते तेल का जमाना खत्म हो गया है। इसलिए अमेरिका का सारा ढांचा टूट रहा है. उनकी खेती का ढांचा भी टूटेगा. हमारी खेती इकोलॉजिकल है। हमारी खेती मेहनत की खेती है। पेट्रोलियम आधारितखेती नहीं है। आज उसी इलाके में सबसे ज्यादा आत्महत्याएं होरही हैं जहां बीटी कॉटन पहुंचा है. अमेरिका का अनाज जहरीला और घटिया होता है। हम अमरीका का मॉडल नहीं अपना सकते।
वो आगे कहती है...हमने 1965 से अमरीका के कहने पर रासायनिक उत्पादों को सब्सिडाइज किया। पूरे देश में रासायनिक उत्पादों का बाजार चला दिया। आजयदि रासायनिक उत्पादों से मुक्त खेती करनी है तो इसकी तीन जरूरते हैं। पहलाकिसानों की आत्महत्या को रोकना पड़ेगा। आत्महत्या ऋण से जुड़ा है और ऋण रासायनिकउत्पादों से जुड़ा हुआ है। अगर किसान आत्महत्या रोकना है तो आपको रासायनिक उत्पादोंसे मुक्त खेती को बढ़ावा देना होगा। इसके लिए आपको 11वीं पंचवर्षीय योजना में नीतिगतफैसले करने पड़ेगे। रासायनिक खेती दस गुणा ज्यादा पानी पीती है। देश के लोग पानी पीनहीं पा रहे हैं,खेती में कहां से लगा पाएंगें। हमारे शोध ने दिखाया है कि आर्गेनिक खेती करके बिना उत्पादन पर घाटा खाये 70 प्रतिशत तक पानी की कमी कर सकते हैं। तीसरा कि यदि रासायनिक प्रभाव हटाना है तो खाने के चीजों से इसे अलग रखना होगा। आप नीति बनाइए, इस देशके लिए। दुख की बात है कि इस देश की नीति बन रही है वाशिंगटन में।नॉलेज एग्रीमेंट आफ एग्रीकल्चर हस्ताक्षर किए हैं उसके बोर्ड में मोनसेंटो और वालमार्ट है। भारत को अंतरराष्ट्रीय बहुराष्ट्रीय कंपनियों का बाजार बनाया जा रहाहै। ये नीति इस देश को खत्म कर देगी.
आज प्राकृतिक खेती पर भी प्रशंसनीय कार्य किये गए है । पर इन सभी का योगदान हमारे कृषि विश्वविद्यालयों के लिए कोई मायने नहीं रखता और पाठ्यक्रमों में इनके नाम तक नहीं हैं । यदि हमारे अनुसंधानकर्ताओ  ने ही उनकी सुध नहीं ली है उनके बताए नुस्खों पर प्रयोग नहीं किए तो इन वैज्ञानिकों का कार्य किसानों तक कैसे पहुचेगा और कहां से आएगी हमारे खेती में समृद्धि कौन बताएगी हमारे खेती में समृद्धि कौन बताएगा गावों को स्वालंबी व कैसे दूर होगी खेती की उपेक्षा ?

उनके अनुसार ...प्रकृति अपने उत्पादित कचरे को ठिकाने लगाती और उपयोगी बनाती रहती है । पशुओ  के मल-मूत्र, पेड़ों से गिरे पत्ते आदि सड़ गल कर उपयोगी खाद बन जाते हैं और वनस्पति उत्पादन में काम आते हैं । मनुष्य का मल - मूत्र भी उतना ही उपयोगी है पर इसे दुर्भाग्य ही कहना चाहिए कि उससे खाद न बनाकर नदी - नालों में बहा दिया जाता है और पेय जल को दूषित कर दिया जाता है । इससे दुहरी हानि है, खाद से वंचित रहना और कचरे को नदियों में फेंककर बीमारियों को आमन्त्रित करना । सरकारी तथा गैर सरकारी स्तरों पर किए जा रहे अनेक प्रयासों के बावजूद इन दिनों कचरे में भयानक वृद्धि हो रही है । हर वस्तु कागज, प्लास्टिक की थैली, पत्तल, दोना, डिब्बा आदि में बंद करके बेची जाती है । वस्तु का उपयोग होते ही वह पेकिंग कचरा बन जाती है और उसे जहां - तहां सड़कों, गलियों में फेंक दिया जाता है । इसकी सफाई पर ढेरों खर्च तो होता है, विशेष समस्या यह है कि उसे डाला कहां जाए ? आजकल शहरों के नजदीक जो उबड़ खाबड़ जमीनें होती हैं वे इस कचरे से भर जाती हैं ।
फूड सेफ्टी बिल के बारे में वह कहती है कि...यह आबाद करने के लिए नहीं बर्बाद करने के लिए है। इस बिल का बहाना क्या है?हमारा खाद्य सुरक्षित नहीं अब हम सुरक्षित खाना खाएंगे. क्या भारतके लोग ज्यादा बुरा खाना खा रहे थे। अमरीका से ज्यादा अच्छा खाना खा रहे हैं।हमारे खाने में आज भी स्वाद है। वहां का सारा खाना इंडस्ट्री प्रोसेस्ड है। इस देशमें एक कानून था प्रीवेंशन आफ फूड एडलट्रेशन एक्ट। उस एक्ट के तहत खाने में गलत चीजडाल ही नहीं सकते थे। इसकी वजह से आप खाने को इंडस्ट्रीलाइज नहीं कर पा रहे थे।क्योंकि इंडस्ट्रीलाइज फूड में एक एक खाने में बीस बीस तरह केरासायनिक उत्पाद मिलाने पड़ते हैं. ये जो नया फूड सेफ्टी स्टैण्डर्ड बिल है इसके दो आब्जेक्टिव हैं। पहला कि यह अनसेफ फूड लाने का बिल है। मंत्रीजी ने कहा कि इससे तीसप्रतिशत तक फूड प्रोसेसिंग बढ़ जाएगी। पैकेज्ड फूड में इतना केमिकल होता है कि इसे स्वास्थ्य के लिए अच्छा खाना नहीं समझा जाता है।आठ महीने बाद क्या खाना सलामत रह पाता है?तब तक तो उसे सड़ जाना चाहिए। रासायन की वजह से वह बचा रह पाता है। ऐसे में यह कहनाकि पैकेज्ड फूड का प्रतिशत बढ़ेगा और इससे स्वास्थ्य बनेगा, कहना गलत है। दूसराइसमें जो स्टैण्डर्ड डाले गए हैं, वह स्टैण्डर्ड भारत की खाद्य सुरक्षा के खिलाफहै। इसमें किसान को घेर लिया है।
वंदना शिवा (जन्म. 5 नवंबर 1952, देहरादून, उत्तराखंड, भारत), एक दार्शनिक, पर्यावरण कार्यकर्ता, पर्यावरण संबंधी नारी अधिकारवादी एवं कई पुस्तकों की लेखिका हैं। वर्तमान में दिल्ली में स्थित, शिवा अग्रणी वैज्ञानिक और तकनीकी पत्रिकाओं में 300 से अधिक लेखों की रचनाकार हैं। उन्होंने 1978 में डॉक्टरी शोध निबंध: "हिडेन वैरिएबल्स एंड लोकैलिटी इन क्वान्टम थ्योरी" के साथ पश्चिमी ओंटेरियो विश्वविद्यालय, कनाडा से अपनी पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की।

शिवा ने 1970 के दशक के दौरान अहिंसात्मक चिपको आंदोलन में भाग लिया। इस आंदोलन ने, जिसके कुछ मुख्य प्रतिभागी महिलाएं थी, पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए पेड़ों के चारों तरफ मानव चक्र तैयार करने की पद्धति को अपनाया। वे वैश्वीकरण के संबंध में अंतर्राष्ट्रीय फोरम की नेताओं में से एक हैं (जेरी मैंडर, एडवर्ड गोल्डस्मिथ, राल्फ नैडर, जेरेमी रिफ़कीन आदि के साथ), और वे वैश्वीकरण में परिवर्तन लाओ (अल्टर-ग्लोबलाइज़ेशन मूवमेंट) नामक वैश्विक एकजुटता आंदोलन की एक विभूति हैं। उन्होंने कई पारंपरिक प्रथाओं के ज्ञान के पक्ष में तर्क प्रस्तुत किया है, जो कि वैदिक पर्यावरण (रैन्कर प्राइम द्वारा रचित) में दिये गए उनके साक्षात्कार से स्पष्ट है जो भारत की वैदिक विरासत की ओर आकर्षित करता है।

वंदना शिवा का जन्म देहरादून की घाटी में हुआ जिनके पिता एक वन संरक्षक एवं माता प्रकृति प्रेम रखने वाली किसान थी. उनकी शिक्षा नैनीताल में सेंट मैरी स्कूल और जीसस एवं मैरी कन्वेंट, देहरादून में हुई. शिवा एक प्रशिक्षित जिम्नास्ट थी एवं भौतिकी विज्ञान में स्नातक की अपनी उपाधि प्राप्त करने के बाद, उन्होंने गुएल्फ विश्वविद्यालय (ओंटारियो, कनाडा) से "चेंजेज इन द कन्शेप्ट ऑफ पिरियडिसिटी ऑफ लाइट" शीर्षक नामक शोध-प्रबंध के साथ विज्ञान के दर्शन में स्नातकोत्तर कला की अपाधि प्राप्त की 1979 में, उन्होंने पश्चिमी ओंटारियो विश्वविद्यालय से अपने पीएच.डी. को पूरा किया और उपाधि प्राप्त की. उनके शोध-प्रबंध का शीर्षक "हिड्डेन वैरिएबल्स एंड लोकैलिटी इन क्वान्टम थ्योरी" था.बाद में उन्होंने बंगलोर में भारतीय विज्ञान संस्थान एवं भारतीय प्रबंधन संस्थान से विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण नीति पर अंतर्विषयक अनुसंधान कार्य किया.
वंदना शिवा ने कृषि और खाद्य पदार्थ के व्यवहार एवं प्रतिमान में परिवर्तन लाने के लिए संघर्ष किया है. बौद्धिक संपदा अधिकार, जैव विविधता, जैव प्रौद्योगिकी, जैव-नीतिशास्त्र, आनुवंशिक इंजीनियरिंग उन क्षेत्रों में से हैं जिनमें शिवा ने बौद्धिक रूप से एवं कार्यकर्ता के अभियानों के माध्यम से योगदान दिया है. उन्होंने आनुवंशिक इंजीनियरिंग के विरुद्ध अभियानों के माध्यम से अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका, आयरलैंड, स्विट्ज़रलैंड एवं ऑस्ट्रिया में हरित आंदोलन के मूलभूत संगठनों को सहायता प्रदान की है।
1982 में, उन्होंने विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं परिस्थिति विज्ञान के लिए अनुसंधान फाउंडेशन की स्थापना की, जिसने नवदान्य की रचना की. उनकी पुस्तक "स्टेयिंग अलाइव" ने तीसरी दुनिया की महिलाओं के संबंध में धारणा को पुन: परिभाषित करने में सहायता की. शिवा ने अंतर्राष्ट्रीय वैश्वीकरण मंच, महिलाओं के पर्यावरण एवं विकास संगठन एवं तीसरी दुनिया के नेटवर्क सहित भारत एवं विदेशों में सरकारों तथा गैर-सरकारी संगठनों के सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है।
वंदना शिवा ने 2007 में स्टॉक एक्सचेंज ऑफ विज़न्स परियोजना में भाग लिया। वे वर्ल्ड फ्यूचर काउंसिल की एक पार्षद है।

Vandana Shiva

“Globalized industrialized food is not cheap: it is too costly for the Earth, for the farmers, for our health. The Earth can no longer carry the burden of groundwater mining, pesticide pollution, disappearance of species and destabilization of the climate. Farmers can no longer carry the burden of debt, which is inevitable in industrial farming with its high costs of production. It is incapable of producing safe, culturally appropriate, tasty, quality food. And it is incapable of producing enough food for all because it is wasteful of land, water and energy. Industrial agriculture uses ten times more energy than it produces. It is thus ten times less efficient.”
Vandana Shiva (b. November 5, 1952, Dehra Dun, Uttarakhand, India), is a philosopher, environmental activist, and eco feminist.Shiva, currently based in Delhi, has authored more than 20 books and over 500 papers  in leading scientific and technical journals.She was trained as a physicist and received her Ph.D. in physics from the University of Western Ontario, Canada, in 1978 with the doctoral dissertation "Hidden variables and locality in quantum theory."
She is one of the leaders and board members of the International Forum on Globalization, (along with Jerry Mander, Edward Goldsmith, Ralph Nader, Jeremy Rifkin, et al.), and a figure of the global solidarity movement known as the alter-globalization movement. She has argued for the wisdom of many traditional practices, as is evident from her interview in the book Vedic Ecology (by Ranchor Prime) that draws upon India's Vedic heritage. She is a member of the scientific committee of the Fundacion IDEAS, Spain's Socialist Party's think tank.
She was awarded the Right Livelihood Award in 1993.

Vandana Shiva was born in the valley of Dehradun, to a father who was the conservator of forests and a farmer mother with a love for nature. She was educated at St Mary's School in Nainital, and at the Convent of Jesus and Mary, Dehradun.[5] After receiving her bachelors degree in physics, she pursued a M.A. in the philosophy of science at the University of Guelph (Ontario, Canada), with a thesis entitled "Changes in the concept of periodicity of light". In 1979, she completed and received her Ph.D. in Philosophy at the University of Western Ontario. Her thesis was about the philosophical underpinnings of quantum mechanics was titled "Hidden Variables and locality in Quantum Theory".[4][6] She later went on to interdisciplinary research in science, technology and environmental policy, at the Indian Institute of Science and the Indian Institute of Management in Bangalore.

Vandana Shiva has fought for changes in the practice and paradigms of agriculture and food. Intellectual property rights, biodiversity, biotechnology, bioethics, genetic engineering are among the fields where Shiva has contributed intellectually and through activist campaigns. She has assisted grassroots organizations of the Green movement in Africa, Asia, Latin America, Ireland, Switzerland, and Austria with campaigns against genetic engineering. In 1982, she founded the Research Foundation for Science, Technology and Ecology, which led to the creation of Navdanya in 1991, a national movement to protect the diversity and integrity of living resources, especially native seed, the promotion of organic farming and fair trade. For last two decades Navdanya has worked with local communities and organizations serving many men and women farmers. Navdanya’s efforts have resulted in conservation of more than 2000 rice varieties from all over the country and have established 34 seed banks in 13 states across the country. More than 70,000 farmers are primary members of Navdanya. In 2004 Dr Shiva started Bija Vidyapeeth, an international college for sustainable living in Doon Valley, in collaboration with Schumacher College, U.K.

In the area of IPRs (Intellectual Property Rights) and Biodiversity, Dr. Shiva and her team at the Research Foundation for Science, Technology and Ecology successfully challenged the biopiracy of Neem, Basmati and Wheat. Besides her activism, she has also served on expert groups of government on Biodiversity and IPR legislation.
Her first book, "Staying Alive" (1988) helped redefine perceptions of third world women. In 1990 she wrote a report for the FAO on Women and Agriculture entitled, “Most Farmers in India are Women”. She founded the gender unit at the International Centre for Mountain Development (ICIMOD) in Kathmandu and was a founding Board Member of the Women Environment and Development Organisation (WEDO)
Shiva has also served as an adviser to governments in India and abroad as well as non governmental organisations, including the International Forum on Globalization, the Women's Environment & Development Organization and the Third World Network. Dr. Shiva chairs the Commission on the Future of Food set up by the Region of Tuscany in Italy and is a member of the Scientific Committee which advises President Zapatero of Spain. Shiva is a member of the Steering Committee of the Indian People’s Campaign against WTO. She is a councillor of the World Future Council. Dr Shiva serves on Government of India Committees on Organic Farming. Vandana Shiva participated in the Stock Exchange of Visions project in 2007.

Time Magazine identified Dr. Shiva as an environmental “hero” in 2003 and Asia Week has called her one of the five most powerful communicators of Asia.
Vandana Shiva is working on a 3 year project with the Government of Bhutan, at the invitation of the Prime Minister Jigme Thinley, advising the Government on how to achieve their objective of becoming an Organic Sovereign country (the first fully 100% organic country).
Vandana Shiva plays a major role in the global Ecofeminist movement. According to her article Empowering Women, Shiva suggests that a more sustainable and productive approach to agriculture can be achieved through reinstating a system of farming in India that is more centered around engaging women. She advocates against the prevalent "patriarchal logic of exclusion," claiming that a woman-focused system would change the current system in an extremely positive manner.

In this way, Indian and global food security, can only benefit from a focus on empowering women through integrating them into the agricultural system.